jump to navigation

लम्हे January 1, 2007

Posted by silentEcho in Rhyme junction.
add a comment

Here’s the complete version:

गुज़ारने से पहले गुज़र गए, लौट कर आने से मुकर गए ।
दस्तक देकर बुलाया मुझे, कभी हँसाया कभी रुलाया मुझे ॥

रात फर्श पर बिखर गए, सय्यारों से अर्श पर निखर गए ।
बुहार कर कोने मे रखा, जाने कितना वक्त सोने मे लगा ॥

सुबह गीली करवटों पर दिखे, मेरे दिल में सोज़ हो गए ।
चेहरे कि सलवटों पर दिखे, मेरे तुज़ुक-ए-रोज़ हो गये ॥

अब शाम-ए-गुर्बत है यारों, कुछ तन्हाई सी पाई जाती है ।
प्याले के टूटे टुकडों में, उनकी परछाई सी पाई जाती है ॥

कैसे रोकें आँखों में उन्हें, खारे पानी से बह जाते हैं यूँही ।

थम जाएँ तो साँस लें ‘गाफिल’, बरंगे-हवा उड जाते हैं यूँही॥

Tech-lime-ricks December 14, 2006

Posted by silentEcho in Rhyme junction.
add a comment

These two are by Lewis Fry Richardson. Beautiful!

1.
Twinkle twinkle little star,
I don’t wonder what you are.
For by the spectroscopic ken,
I know that you are hydrogen.

2.
Big whorls have little whorls,
which feed on their velocity.
Little whorls have lesser whorls,
and so on till viscosity.

Cya,
RV

सुबह हो रही… October 5, 2006

Posted by silentEcho in Rhyme junction.
add a comment

सावन के झूले झूल चुका माँ,
मै सलीब पर झूलूँगा अब।
तेरी गोद में सोता था अब तक,
तेरी गोद में सोऊँगा अब।

मौत किसे कहते है माँ?
मैं जाऊँगा अब जीने को।
विचित्र है तू,दुख करती है,
क्यों कहूँ दुख के आसूँ पीने को?

तू आसूँ ज़रूर बहाना माँ,
मेरी ख़ाक में गुल खिल आएँगे।
और बसंत की चौखट पर,
वो गीत मेरे ही गाएँगे।

ऎसे तेरे आँगन में माँ,
घुट-घुट कर यूँ मरना क्या?
कूद पड़ा जब मैं रण में तो,
जीने से अब डरना क्या?

समय आ गया,चलता हूँ माँ,
सुबह हो रही,अरुण पूरब।
सब जागेंगे अब शायद माँ,
सुबह हो रही,अरुण पूरब।

सुनो! पाञ्चजन्य पुकार रहा। October 5, 2006

Posted by silentEcho in Rhyme junction.
add a comment

 

कोई राह नहीं दिखती आगे,
बस फैला कुछ धुआँ-सा है।
उम्मीद बाँधते थे जो पहले,
वे कण्ठ भी रूआँसा हैं।

आँगन में अब भोर कहाँ?
फैला अंधकार ही अंधकार है।
मन में केवल राख है,
और बाकी आसपास गुबार है।

कहीं किसी कोने से पर,
आवाज़ सी सुनाई देती है।
हे अश्रु बहाने वालो सुनो,
धिक्कारती है, क्या कहती है।

धुआँ है!राख में दबी हुई,
कोई लौ अब भी जलती होगी।
और जानो इस गुबार के नीचे,
कोई राह अब भी चलती होगी।

बस कुछ ख़ाक छान लो मित्रों,
आज भले सब काला हो।
कौन कहे -आशा की चिता नहीं,
अलसभोर का उजाला हो।

माना लक्ष्य अदृश्य, दूर कहीं,
पर पुकार रहा, ललकार रहा।
जागो! कूद पड़ो रण में,
सुनो पाञ्चजन्य पुकार रहा।

दर्द September 27, 2006

Posted by silentEcho in Rhyme junction.
2 comments

Wrote a poem after a long long time. This one’s inspired from this poem. Best viewed in IE 4 and above OR Opera.
अश्क़ झिलमिलाते हैं मेरे लबों पर,
तिरा अक्स दिखता है अक्स में मेरे।

तू कहाँ ये नहीं पता मुझे पर,
सिरहाने ही रहते है अब ख़्वाब तेरे।

इक पल मे ज़िन्दगी जी लेते हैं अब,
हर पल मरते हैं इंतज़ार में तेरे।

कुछ सुरूर है इस दर्द में ‘गाफ़िल’
अब मदहोश ही रहते हैं होश मेरे।

Hmm…

Rock n roll, everything’s fine August 19, 2006

Posted by silentEcho in Music, Rhyme junction.
5 comments

My first not-so-first attempt at a song.

Rock ‘n’ roll, everything’s fine

Tonite there’s sure cure for finger’s itch.
woulda take the six string for music stitch.
Tonite there’s gonna be some bread and wine,
rock n roll everything’s fine, Oh yeah, everything’s fine.

Get that reefer and kick the gong,
simulate action and sing that song.
Babe give it the whole yard nine,
rock n roll, everything’s fine, Oh yeah everything’s fine

Tonite I’ll take ya to fever pitch,
woulda rock n roll ya oh my Bitch.
Tonite you are gonna be mine,
rock n roll everything’s fine, Oh yeah everything’s fine.

After while, crocodile!

silentEcho